मेरा भारत महान था,है और रहेगा- कमलेश सिंह

RAKESH SONI

मेरा भारत महान था,है और रहेगा- कमलेश सिंह

सारनी। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा “मेरा भारत महान की जगह “मेरा भारत बदनाम” कहने पर भाजपा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कड़ी आपत्ति जाहिर की है। भाजपा नेता ने कहा कि हमारा भारत महान था,महान है और महान रहेगा। कांग्रेस और कमलनाथ लाख कोशिश कर लें भारत की छवि दुनिया में धूमिल नही होगी। दुनिया में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करना एवं चीन की चापलूसी करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। चीनी वायरस को इंडियन स्ट्रेन कहना और भारत महान को मेरा भारत बदनाम कहना कांग्रेस यह दर्शाता है कि देश के प्रति कांग्रेस की सोंच कितनी नीची है।

कमलनाथ के बयान का विरोध करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री सिंह ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले भारत ने बनाई,कोरोना की दवा सबसे पहले भारत ने बनाई इसके बावजूद भी कांग्रेस के नेता अपनी राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश की प्रतिष्ठा गिराने में भी नही चूक रहे है। भाजपा नेता ने कहा कि ये वही कमलनाथ हैं जब यूपीए सरकार में मंत्री थे तो हंगरी में बयान देते हुए कहा था कि भारत का गरीब अब दोनों टाइम भोजन करने लगा है इसलिए हमारे देश मे महंगाई बढ़ रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!