मीडिया सेंटर के अंगने में उठा गुलाल
दो साल बाद पत्रकारो ने मचाया धमाल
बैतूल। रंग पंचमी की ढलती शाम में बैतूल मीडिया सेंटर एवं बैतूल पत्रकार परिवार की ओर से आयोजित रंग पंचमी के होली मिलन कार्यक्रम में जिले के पत्रकार ने फिल्मी गानो की धुन पर जबरदस्त धमाल मचाया है।जिला मुख्यालय के मीडिया सेंट मे रंगपंचमी की ढ़लती शाम जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने रंगों के त्यौहार रंग पंचमी को बिदाई दी। मिडिया सेंटर सोसायटी एवम पत्रकार परिवार बैतूल ने बेतूल मीडिया सेंटर कार्यालय में सभी पत्रकारों ने मिलकर जमकर होली खेली एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दी । पत्रकारों ने डी जे की धुन पर नाचते झूमते व्यंजनों का आनन्द लेते हुए अपने साथियों के साथ रंगपंचमी मनाई पत्रकारों ने बताया कि पिछले दो वर्षो से कोरोना संक्रमण के चलते लोग होली नही मना पा रहे थे ,इस वजह से कुछ ज्यादा ही उमंग में है। इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक ,अधिकारी एंव पत्रकारगण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी पत्रकारों का मीडिया सेंटर की ओर से आभार माना