महिला मोर्चा की बहनों द्वारा घर-घर जाकर दे ही आमंत्रण विश्व योग दिवस और महाभियान के अंतर्गत
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर और कोरोना वैक्सीन महाभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटेल वार्ड में घर-घर जाकर चौखट पर पीले चावल डालकर वैक्सीनेशन का आमंत्रण दिया। इस मौके पर श्रीमती शारदा पाटिल ठाकुर ने बताया कि हमारे द्वारा सभी से निवेदन किया जा रहा है कि वैक्सीन जरूर लगाए क्योंकि यह आपके लिए सुरक्षा कवच है। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि हमारे द्वारा वैक्सीन की भ्रांतियों भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने बताया कि संगठन द्वारा वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता माजूद थी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements