भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यशाला हेतु की बैठक
शनिवार को 5 सत्रों में संपन्न होगा कार्यसमिति कार्यशाला

सारणीl भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी आगामी मंडल कार्यकारिणी की कार्यसमिति कार्यशाला को लेकर मंडल पदाधिकारीयों द्वारा एक बैठक मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में प्रारंभ की गई कार्यक्रम के शुभारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित समस्त पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत वंदन किया। एवं कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी मंडल में आगामी कुछ दिनों में एक विशाल एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। जो दिन शनिवार 14/8/ 2021 को प्रातः 10:00 से प्रारंभ होकर 5 सत्रों में किया जाएगा जिसके अंतर्गत विभिन्न वक्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जावेगा मण्डल महामंत्री किशोर बरदे ने कहा कि आज की बैठक आगामी कार्यशाला को देखते हुए कार्यशाला की प्रारूप तैयार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी आज बैतूल जिले के सभी 29 मंडलों में कार्यसमिति की बैठक का आह्वान किया है ।इसी तारतम्य में ग्रामीण मंडल सारणी में हम सभी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु इस बैठक में एकत्रित हुए हैं हम सभी को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से परिचित होने के लिए जो कार्यक्रम प्रशिक्षण कराया जा रहा है भाजपा कार्यसमिति कार्यशाला के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी मंडल पदाधिकारियों को जवाबदारी दी जाएगी इस अवसर पर बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, पंजीयन व्यवस्था ,स्वल्पाहार व्यवस्था ,भोजन व्यवस्था ,अतिथि सत्कार व्यवस्था, के प्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर बनाया कार्यसमिति के दिन सभी मंडल पदाधिकारी मंडल के कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल में निवासरत सभी भारतीय जनता पार्टी की जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे । इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा महामंत्री किशोर बर्दे प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगर दे श्रीमती सविता डेहरिया रविंद्र देशमुख कृष्णा साहू श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल विनय मदने आशा डेहरिया रमेश खवसे जगदीश पवार कुबेर डोंगरे अजय साखरे संजीव चौधरी सुदामा डेहरिया राहुल वर्मा पंजाब चौकीकर कार्यकर्ता उपस्थित थे।