भाजपा मंडल सारणी ग्रामीण 45 बूथों पर मनाएगी पार्टी का बलिदान दिवस।
सारणी।भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल सारणी के मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा के साथ मिलकर संयुक्त मंडल कार्यालय सारणी से ग्रामीण क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को आम ,नीम, जामुन ,कटहल ,अशोक ,गुलमोह,र के वृक्ष वितरण किए भारतीय जनता पार्टी 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को पूरे भारतवर्ष में बलिदान दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है इसी तारतम्य में ग्रामीण मंडल सारणी में भी 45 बूथों पर 11,11 वृक्ष लगाकर बलिदान दिवस का कार्यक्रम सभी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता गण ,सरपंच ,जनपद अध्यक्ष ,जनपद सदस्य ,जिला पंचायत ,सदस्य सभी के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को मनाया जाएगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय हेमन्त खंडेलवाल जी लोकप्रिय सांसद दुर्गादास उईके आमला सारणी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी के निर्देशानुसार बलिदान दिवस का कार्यक्रम हम सबको ग्रामीण मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के बीच मनाना तय हुआ है यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा विभिन्न वार्डों विभिन्न बूथ के सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को संपन्न कराएंगे आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के संयुक्त कार्यालय से ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पौधों का वितरण किया गया है वह सभी यहां से पौधा लेकर अपने बूथ पर रवानगी किए इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा बाकुर सरपंच राजू कुमरे ,मंडल पदाधिकारी ललित यादव ,ग्रामीण कार्यकर्ता सुर्वे ,दीपक पटेल ,दिनेश यादव ,फूलचंद यादव ,जसवंत राजा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।