भाजपा मंडल प्रभात पट्टन में भाजपा बूथ समिति का किया जा रहा है डिजिटलीकरण। 

RAKESH SONI

भाजपा मंडल प्रभात पट्टन में भाजपा बूथ समिति का किया जा रहा है डिजिटलीकरण। 

सारणी।भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभात पट्टन में बूथ समिति का रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम मोबाइल ऐप के माध्यम से मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ,मंडल विस्तारक देवीदास खाडे एवं मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे के नेतृत्व में सभी 65 बूथों पर मोबाइल के द्वारा भारतीय जनता पार्टी निर्मित बूथ समिति ,पन्ना समिति एवं अन्य जानकारियों को ऐप के माध्यम से डिजिटल किया जा रहा है। यह पार्टी का बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्य कार्यकर्ताओं को सीधा ऐप के माध्यम से जोड़कर पूरी पार्टी को डिजिटल करने का अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चल रहा है ।मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा , नर्मदा पुरम संभाग के प्रभारी पंकज जोशी ,बैतूल जिले के प्रभारी सुमित जैन ,बैतूल के यशस्वी जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के 29 मंडलों में यह कार्य प्रगति पर है। भारतीय जनता पार्टी प्रभात पट्टन मंडल में सभी आईटी सेल के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस कार्य को संपन्न किया जा रहा है। भाजपा प्रभात पट्टन मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एक बूथ के कम से कम 50 सदस्य पन्ना प्रभारी कार्यकताओं को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संचालित ऐप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है ।आगामी समय में कार्यकर्ताओं को पार्टी के समस्त दिशा निर्देश राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर से सीधा बूथ तक पार्टी की कार्यक्रम और कार्य योजना पहुंचे इस उद्देश्य से यह अभियान पूरे प्रदेश भर में संचालित है ।भारतीय जनता पार्टी का एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी, प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जी सभी बूथ पर पहुंच कर पार्टी के इस अभियान को सफल बना रहे हैं ।मंडल अध्यक्ष राजेश सुनारे ने कहा कि हमारे मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा ,विस्तारक देवीदास खाडे जी लगातार हमारे साथ हमारे मंडल के 65 बूथों तक प्रवास कर पार्टी को मजबूतीकरण के कार्य में लगातार लगे हुए हैं उनके द्वारा एक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनको मोबाइल ऐप के माध्यम से पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हमारे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता डिजिटल कार्यक्रम को चलाने वाले सभी मोबाइल ऐप के संचालक सभी बूथों के अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी लगातार दिन-रात मेहनत कर पार्टी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में हमारे साथ निलेश भोंपते, गणेश कोले ,मलखान सिंह ,अमर यू नाती, उमेश साहू, अक्षय ,भावेश लोखंडे ,उत्तम चौधरी ,हिमांशु गुप्ता ,गोपाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!