भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल पंवार ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन

RAKESH SONI

जरुरतमंदों के लिए सौंपा ‘हेल्पिंग हैंड’ को स्वल्पाहार-

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल पंवार ने अनूठे अंदाज में मनाया जन्मदिन

बैतूल:-  कोविड महामारी के इस दौर में मरीजों और उनके परिजनों की मदद के लिए बने सेवाभावी संगठन ‘हेल्पिंग हैंड’ के जरिए सेवा में हाथ बंटाने के लिए भी अब सेवाभावी लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री अनिल पंवार ने सहयोग का हाथ बढ़ाया।
जिला मंत्री श्री पंवार ने गुरुवार को अनूठे अंदाज में अपना जन्मदिन मनाते हुए संगठन के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता संजय (पप्पी) शुक्ला को जरुरतमंदों को वितरित करने के लिए पैकेटबंद स्वल्पाहार सौंपा। इसका वितरण संगठन के सदस्यों के माध्यम से जरुरतमंदों को किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा की युवा नेत्री माधुरी साबले भी उपस्थित थीं। इस मौके पर श्री पंवार ने कहा कि आज वास्तव में कोविड पॉजिटिव होने पर मरीज या उसके पूरे परिवार के लिए कोई भी आगे नहीं आता है। ऐसे में ‘हेल्पिंग हैंड’ द्वारा मरीजों और उनके परिवार की हर तरह की सहायता करना सेवा की एक अनूठी मिसाल और समाजसेवियों के लिए आदर्श है। ऐसे नि:स्वार्थ संगठन के माध्यम से मैं भी इस सेवा कार्य में अपना हाथ बंटाना चाहता हूं। इसलिए अपने जन्मदिन पर मैंने यह पहल की है। मुझे पूरा यकीन है कि मेरे द्वारा प्रदत्त यह सामग्री जरुरतमंदों तक पहुंचेगी और इसका पुण्य लाभ मुझे प्राप्त हो सकेगा। उन्हें आश्वस्त करते हुए श्री शुक्ला ने कहा कि उनके द्वारा प्रदत्त की गई यह सामग्री जल्द ही वास्तविक जरुरतमंदों तक पहुंचा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के इस दौर में विभिन्न कार्यों और सामग्री के साथ ही अति आवश्यक सुविधाओं के लिए तरस रहे मरीजों के सहयोग के लिए यह संगठन बनाया गया है। इसमें आधा सैकड़ा से अधिक सेवाभावी नागरिक जुडक़र लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इससे लोगों को खासी राहत मिली है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!