भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी द्वारा झुग्गी बस्ती में किया अल्पाहार का वितरण

RAKESH SONI

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल सारणी द्वारा झुग्गी बस्ती में किया अल्पाहार का वितरण

 

सारणी। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जीवी जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा वार्ड क्रमांक 6 स्थित झुग्गी बस्ती में अल्पाहार का वितरण किया गया प्रेस नोट जारी कर अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले एवं महामंत्री प्रकाश डेहरिया ने बताया की भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत झुग्गी बस्ती में अल्पाहार का वितरण किया गया सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा मंडल महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले मंडल के महामंत्री प्रकाश डेहरिया मंडल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे मंडल मंत्री विनय मदने कुबेर डोगरे मंडल योगेश बर्डे सुधीर यादव सुनील पाटिल परमेश्वर नागले कार्यसमिति सदस्य किरण नागले ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र एवं संघर्ष प्रकाश डालते हुए मंडल के महामंत्री किशोर बरदे प्रकाश शिवहरे ने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी दो सांसद से लेकर 303 सांसद एवं केंद्र और राज्यों में सरकार बना पाई है समाज के अंतिम बनती पर खड़े व्यक्ति की चिंता करने का कार्य देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करती है 135 करोड़ की आबादी को मुफ्त टीकाकरण करने का महा अभियान करने का ऐतिहासिक निर्णय लेने का सामर्थ्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले ने अधिक से अधिक टीकाकरण कराकर कोरोना कोरोना का संकल्प लेने का आह्वान किया ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!