भाजपाइयों ने मनाया सारणी कार्यालय मे लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती।

RAKESH SONI

भाजपाइयों ने मनाया सारणी कार्यालय मे लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती।


सारणी:- भाजपा मंडल सारणी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष
नागेंद्र निगम के नेतृत्व में पूर्व जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, मंडल महामंत्री किशोर बरदे ,के आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती का कार्यक्रम लौह पुरुष पटेल जी के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ की।भारत के प्रथम गृह मंत्री रहे लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने पूरे भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। आज जो अखंड भारत हम सब देखते हैं यह महान लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी का मेहनत है ।सरदार बल्लभ भाई पटेल भारत के लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। एक देश में दो प्रधान दो विधान का सर्वप्रथम विरोध कर एक प्रधान और एक विधान के मंत्र को आत्मसात करते हुए तात्कालिक स्वतंत्र रियासतों को राष्ट्रीयकरण कर अखंड भारत के निर्माण का कार्य सरदार बल्लभ भाई पटेल ने किया था। सरदार बल्लभ भाई पटेल एक उच्च कोटि के चिंतक थे। भारत में कौमी एकता को मजबूत किया जाए इस दिशा में भी उन्होंने कार्य किया। उनके विचारों की लोहा अंग्रेजों ने भी माना था इसलिए वे लौह पुरुष के नाम से भी जाने जाते हैं कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने सभी कार्यकर्ताओं को आज के दिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री किशोर बरदे ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रेवा शंकर मगरदे, रवि देशमुख, सुनंदा पाटिल ,प्रकाश डेहरिया, प्रवीण सोनी ,विनय राय ,राहुल बरडे ,राहुल सिंह सुनील पाटिल,लोकेश साहू ,नीरज आठनेर , बॉबी हैदर, शिवा यादव, राहुल वर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!