भरत सिंह, वरुण सिंह और खेमचंद जावरे इंटक छोड़कर एटक में हुए शामिल

RAKESH SONI

भरत सिंह, वरुण सिंह और खेमचंद जावरे इंटक छोड़कर एटक में हुए शामिल

सारणी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के इंटक यूनियन के महामंत्री श्री भरत सिंह, छतरपुर खान क्र. 1 के अध्यक्ष श्री खेमचंद जावरे, सचिव श्री वरुण सिंह ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ इंटक यूनियन की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर अपना त्यागपत्र दिया और एटक यूनियन का दामन थामा। एटक यूनियन के महामंत्री श्रीकांत चौधरी ने बताया कि एटक यूनियन पाथाखेड़ा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है लगातार इस प्रकार बढ़ोतरी के पश्चात इस वर्ष हर हाल प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। कल सुबह प्रथम पाली में छतरपुर खान क्र.1 में एटक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों का कामगारों के बीच स्वागत एवं परिचय करवाया जाएगा। आज निम्नलिखित पदाधिकारियों की उपस्थिति में श्री भरत सिंह,श्री वरुण सिंह और श्री खेमचंद जावरे ने एटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की:- एरिया अध्यक्ष श्री लक्ष्मण झरबड़े, एरिया महामंत्री श्री श्रीकांत चौधरी, एरिया जेसीसी सदस्य श्री हबीब अंसारी, एरिया कोषाध्यक्ष श्री इन्देश सिंह ठाकुर,एरिया वेलफेयर सदस्य श्री राकेश वाईकर,श्री हेमंत चंद्रात्रे, श्री रामचरण गडेकर,इकाई अध्यक्ष श्री सुखदेव सूर्यवंशी,श्री सुरेश उबनारे,श्री केशोदास कापसे,श्री मनोहर धोटे, श्री अमृतराव देशमुख,श्री राजू मोहने,श्री भगवान सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!