प्रवीण गुगनानी विदेश मंत्रालय में सलाहकार मनोनीत हुए

RAKESH SONI

प्रवीण गुगनानी विदेश मंत्रालय में सलाहकार मनोनीत हुए

 

बैतूल। बैतूल जिले के लिए गौरव व हर्ष का विषय है कि बैतूल की माटी के लाल, लाड़ले सपूत प्रवीण गुगनानी को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में राजभाषा सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। इस सलाहकार समिति के अध्यक्ष विदेश मंत्री भारत सरकार एवं महामंत्री विदेश सचिव, भारत सरकार रहते हैं।
इस अति उच्चस्तरीय समिति में छः सांसद भी सदस्य रहते हैं, इनके अतिरिक्त देश भर से तीन विद्वानों की नियुक्ति इस समिति में सदस्य के तौर पर भारत सरकार द्वारा की जाती है। विदेश मंत्रालय समय समय पर इस समिति की बैठक आयोजित कर देश विदेश में हिंदी के उन्नयन व संवर्धन हेतु विभिन्न प्रकार के प्रयास व कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। विदेश मंत्रालय से प्राप्त सूचना के अनुसार श्री प्रवीण गुगनानी, बैतूल, डॉ. पवनपुत्र बादल लखनऊ एवं डॉ. नीलम राठी दिल्ली इस समिति हेतु माननीय सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं। इतनी उच्चस्तरीय समिति में प्रवीण गुगनानी की नियुक्ति से जिले में हर्ष व्याप्त है। इस गरिमामयी, प्रतिष्ठापूर्ण व महत्वपुर्ण नियुक्ति के लिए प्रवीण भाई को वरिष्ठ साहित्यकारों, समाज बंधुओं, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाइयां प्रेषित की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!