पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बूथ विस्तारक योजना में गांव-गांव दौरा किया

सारणी:-भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभात पट्टन में पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख के द्वारा मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा ,मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे के साथ मिलकर प्रभात पट्टन मंडल के अमरावती घाट, शक्ति केंद्र में सम्मिलित बूथ देवभिलाई ,देवगांव बघोड़ा जैसे गांव में बूथ समिति के सत्यापन कर बूथ विस्तारक योजना में सम्मिलित हुए ।इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी ने कहा वर्तमान समय में इस विधानसभा को यदि कांग्रेस मुक्त करना है तो निश्चित तौर पर संगठन को मजबूत करना बहुत आवश्यक है। वर्तमान समय में हर कार्यकर्ता निश्चित तौर पर यह अनुभव कर रहा है कि विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि का होना आवश्यक है ।भारतीय जनता पार्टी संगठन के संभाग प्रभारी पंकज जोशी, सुजीत जैन जिला प्रभारी और भारतीय जनता पार्टी के जिले के मुखिया आदित्य बाबला शुक्ला के नेतृत्व में संगठन मजबूती का जो कार्य चल रहा है यह निश्चित ही संगठन का सफलतम कार्यक्रम है। मंडल प्रभारी सुधा चंद्रा मंडल के विस्तारक देवीदास खाडे जी लगातार विधानसभा में प्रवास कर हर बूथ बूथ तक पहुंच कर हम सभी को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ा रहे हैं ।इसलिए मेरे प्रिय कार्यकर्ता भाइयों बहनों आप सभी को भी इस चीज को समझना होगा। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहां की पूर्व विधायक जी संगठन पर्व में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए यह एक बहुत ही हर्ष का विषय है ,सभी जनप्रतिनिधि लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं और मंडल पट्टन का स्थाई संगठन भी उनके मार्गदर्शन का अनुभव भी ले रहे हैं ।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश पाठक जी,उमेश साहू ,मलखान सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू संत ,बारस्कर जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements