पीपल के वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन
बैतूल:- जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत पंजीकृत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति आमला अध्यक्ष श्री श्रावन मन्नासे एवं कोरोना वालंटियर्स आदि सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पीपल के वृक्ष को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया तथा जीवन भर पीपल के वृक्ष की रक्षा करने का वचन भी लिया।
विकासखंड घोड़ाडोंगरी में भी रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम विकास विकास प्रस्फुटन समिति बज्जरवाड़ा ने अपने कोरोना वालंटियर साथियों और सरपंच श्री रामप्रसाद मर्सकोले के साथ सडक़ किनारे लगाये गये पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
विकासखंड आमला के ग्राम अंधारिया में रक्षाबंधन के महापर्व पर स्टेडियम परिसर में रोपित 250 पौधों को रक्षासूत्र बांध कर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा उनकी रक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया, जिसमें युवाशक्ति, मातृशक्ति व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विकासखंड मुलताई ग्राम बानूर में कोरोना वालंटियर द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर पांच पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।