पहाड़ो पर पहुँचकर पदाधिकारी जानकारी कर रहे है अपलोड

RAKESH SONI

पहाड़ो पर पहुँचकर पदाधिकारी जानकारी कर रहे है अपलोड


शाहपुर:-भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में मंडल स्तर व ग्राम स्तर सहित बूथों स्तर पर अपने पदाधिकारियो को भेजकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जानकारी मोबाइल में अपलोड करा रही है।कई मंडलो में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो में जहाँ मोबाइल में नेटवर्क नही मिल रहा है।ऐसे बूथों पर कार्यकर्ता पहुँचकर कर डाटा एकत्रित कर रहे है।इसके लिए उन्हें पहाड़ो पर खेतो में जाकर मोबाइल नेटवर्क खोज कर उनकी जानकारी अपलोड कर रहे है।शाहपुर मंडल के मूढा क्षेत्र कोठा वनग्राम,कुप्पा,मूढा बूथों पर मंडल के प्रभारी कृष्णा गायकी,मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे,मंडल महामंत्री चम्पालाल बडौदे व मूढा शक्ति केंद्र के एप्प संचालक सूर्यकांत मर्सकोले इन बूथों के कार्यकर्ताओं की फोटो व जानकारी अपलोड कर रहे है।मंडल प्रभारी कृष्णा गायकी द्वारा लगातार सघन दौरा कर विभिन्न बूथों पर पहुँचकर कार्यो का निरीक्षण कर रहे है और आ रही परेशानियों को दूर करने में अपनी सहभागिता दे रहे है जिससे मंडल के सभी बूथों का कार्य शत प्रतिशत अच्छा हो।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!