तीक्ष्ण किरण महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृद्धा आश्रम में किए फल वितरित

सारनी:- सारनी के वार्ड क्रमांक 4 में स्थित बाबा मठारदेव वृद्धा आश्रम में 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी की कार्यकारिणी सदस्य एवं तीक्ष्ण किरण महिला मंडल की संचालिका किरण राजकुमार नागले के नेतृत्व में वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गो को फल वितरित कर के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित माताओं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन चले गए जब महिलाएं चहारदीवारी के भीतर अपना पुरा जीवन बीता देती थी अब जमाना बदल गया है महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ना सिर्फ चल रही है बल्कि समाज में अपना योगदान भी बढ़ चढ़कर देते हुए अपना नाम रोशन कर रही है ऐसी ही समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गो की सेवा कई वर्षों से करती आ रही देवकी बाई का उपस्थित महिलाओं ने पुष्प गुच्छ एवं श्रीफल देकर सम्मान किया एवं बुजुर्गों को फल वितरित किए इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद सुनंदा पाटील वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद सुनिता यादव कमलती हुरमाडे ज्ञभावना यादव सुनिता महाजन लक्ष्मी कजोडे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।