डुबते हुए सूर्य को दिया अघ्य,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने छठ घाट पहुंचकर भोजपुरी समाज के लोगों को दी शुभकामनाएं।
सारनी। आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा शुभारंभ सूर्य भगवान के प्रतिमा के सामने क्षेत्रीय विधायक डा योगेश पंडाग्रे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पवार,नायब तहसीलदार विरेन्द्र उईके,एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,थाना प्रभारी आदित्य सेन,वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक सुगन्द्रे कन्डू,डिप्टी जीएम संजय सिन्हा,एरिया पर्सनल आफिसर जितेन्द्र प्रसाद,नपा सीएमओ सीके मेश्राम,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ चेतन भार्गव,पीजे शर्मा,नपाध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा,भरत सिंह ने दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर किया। जिसके साथ भोजपुरी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया गया।

भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अवधेश सिंह,लक्ष्मण साहू,जीपी सिंह ने बताया कि आस्था विश्वास का पर्व को सारनी क्षेत्र में काफी मान्यताए है,आस्था के इस महापर्व को बिहार तथा यूपी के लोगो के द्वारा काफी हर्षोल्लास के मनाया जाता है। सारनी क्षेत्र में लगभग सैकड़ों परिवारों के माध्यम से छठ त्यौहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह पर्व बहुत कठिन होता है जिसमें निर्जल रहकर व्रती उपवास रखते हैं, 4 दिन के इस पर्व को काफी कड़े नियमो से करना पड़ता है। शनिवार कि शाम को आस्था के महापर्व छठ पर्व के अवसर पर सारनी क्षेत्र के सतपुड़ा डैम, पाथाखेड़ा के शिव मंदिर, नांदिया घाट, तेलिया डैम सहित कई स्थानों पर छठ पर्व मनाया गया। जिसमें छठ पर्व पर उपवास रहने वाले व्रती ने पानी में खड़े रहकर एवं सूर्य भगवान की आराधना की और छठ पर्व का उपवास रहने वाले व्रतीयो ने भगवान सूर्य की आराधना में पानी में खड़े होकर कड़ी तपस्या की जिसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही 10 नवम्बर को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया गया। जिसमें आस्था के महापर्व छठ पर्व के उपवास करने वाले व्रती 36 घंटे का कड़ा उपवास उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खत्म होता है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आदित्य ने श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिये वाहनों की पार्किंग करवाई। पूरे कार्यक्रम में ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे कार्यक्रम में नजर रखी गयी। ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी ना हो। वही जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, नपा प्रशासन, मृत्स्य विभाग, एमपीपीजीसीएल विभाग सहित भोजपुरी एकता मंच के सदस्य सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट,सुभाष सिंह,नन्हे सिहं,छविनाथ भारव्दाज,प्रमोद सिंह,बाबू सिंह,बगडोना व्यापार संघ अध्यक्ष राजू बतरा,कालीमाई व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश हारोडे, अन्य सदस्य मौजूद रहे।