डकैती की योजना बना रहे 6 हथियारबन्द बदमाशों को पुलिस ने घेरा बंदी कर धरदबोचा

RAKESH SONI

डकैती की योजना बना रहे 6 हथियारबन्द बदमाशों को पुलिस ने घेरा बंदी कर धरदबोचा

सारणी। सारणी थाना क्षेत्र में डकैती को अंजाम देने की योजना बनाते 5से 6 लोगों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है | पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे लोग छतरपुर माइन्स 2में लूटपाट करने वाले थे सारणी पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की छतरपुर 2 माईस के पास WCL बिजली सब स्टेशन के पीछे कुछ संदिग्ध हथियार बंद व्यक्ति बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये प्राप्त निर्देशानुसार घटना तस्दीक हेतू पुलिस बल इकट्ठा किया गया | और पुलिस की टीम 3 भागों में अलग स्थानों पर साक्षियों के साथ पँहुची और मुखबिर के बताए स्थान wcl बिजली सब स्टेशन के पीछे इकट्ठा हुए हथियार बन्द लोगों को डकैती लूटपाट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया |
लूटपाट की योजना बनाते बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श नीरज सोनी एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान व डीएसपी विवेक गौतम के मार्ग दर्शन व प्रभारी थाना सारनी कार्यवाहक उपनिरीक्षक फतेबहादुर सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई थी | पुलिस पार्टियों द्वारा अलग अलग दिशाओं से घेराबंदी कर 6 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने एवं तलाशी लेने पर 2 देशी पिस्टल, 1 कट्टा, 6 जिन्दा कारतूस, 2 लोहे की तलवार एक लोहे का फरसा . साक्षियों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनके विरूध्द अपराध क्रमांक 514/2021 धारा 399,402 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों में  हाकम उर्फ पप्पू रघुवंशी पिता कल्याण सिंह रघुवंशी 40 साल निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा,. राहुल पिता कल्याण सिंह रघुवंशी 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा,. राजू उर्फ राजा पिता कमल बैले 23 साल निवासी भयावाडी थाना शाहपुर,. कपिल पिता कन्हैया लाल रघुवंशी 36 साल निवासी बरेली जिला रायसेन . सोनू उर्फ गोलू पिता संजय डोंगरे 21 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा, . मुकेश उर्फ मुक्कू पिता शम्भू भारती 21 साल निवासी गांधी नगर पाथाखेड़ा को हथियारों के साथ पुलिस ने धरदबोचा |

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सारणी की टीम उनि राकेश सरयाम, उनि रवि ठाकुर, सउनि मुजफ्फर हुसैन, सउनि जी.पी. बिल्लोरे, रामगोपाल बाथरे, प्र आर 185 अरविन्द सिंह, प्र आर 189 अखिलेश, आर. कुवरलाल, आर.273 गजानंद, आर. 160 कैलाश, आर. 199 दीपक, आर. 297 मुकेश, सैनिक 296 विनोर , सैनिक 68 दीपक, सैनिक 20 सुभाष की विशेष भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!