जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति गठित

RAKESH SONI

जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति गठित

 

 

बैतूल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी वर्ष 2021-22 में स्वीप (मतदाता जागरूकता अभियान) अंतर्गत गतिविधियों के नियमित एवं सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति का गठन किया गया है।

समिति में सदस्य के रूप में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एलएल सुनारिया, जिला श्रम अधिकारी श्री धम्मदीप भगत, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं कल्याण श्री संजीव श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री मनु धुर्वे, प्राचार्य शासकीय जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय डॉ. विजेता चौबे, प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री सतीश खरचे, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री एमएल उइके, प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय श्री अरूण सिंह भदौरिया, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री सुबोध शर्मा, सीएमएचओ डॉ. ए.के. तिवारी, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री विशाल श्रीवास, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बीएल विश्नोई एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री एस.के. तिवारी को शामिल किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!