जिला आयुष अस्पताल में बनाया गया 30 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर

RAKESH SONI

जिला आयुष अस्पताल में बनाया गया 30 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर
——————————————————————–
प्रत्येक बिस्तर पर होगी ऑक्सीजन की सुविधा होगी
————————————————-
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
—————————-
बैतूल। जिले में कोविड मरीजों के बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत चिकित्सा सुविधाओं का सतत विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में टिकारी स्थित जिला आयुष चिकित्सालय में 30 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। इस सेंटर के प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सुविधा मौजूद होगी। ऑक्सीजन आपूर्ति की केंद्रीयकृत व्यवस्था रखी गई है। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह ने मंगलवार को इस कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं इसे सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान यहां कोविड मरीजों के लिए लगाए गए बिस्तरों की व्यवस्था देखीं। साथ ही मरीजों को उपलब्ध प्रसाधन सुविधा की भी जानकारी ली। इस दौरान यहां उन्होंने आवश्यक दवाइयों एवं पीपीई किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को उत्तम गुणवत्ता का भोजन एवं पेयजल भी उपलब्ध कराने हेतु चिकित्सा स्टाफ को निर्देशित किया। कोविड केयर सेंटर में स्टाफ की उपलब्धता एवं उनकी बैठक व्यवस्था की भी जानकारी ली। यहां उपलब्ध 30 बिस्तरों में से 20 बिस्तरों वाला वार्ड पुरूषों के लिए एवं 10 बिस्तरों वाला वार्ड महिला मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। इस दौरान जिला कोविड प्रभारी डॉ. सौरभ कुमार राठौर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएम बरडे सहित अन्य चिकित्सकीय स्टाफ मौजूद था।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!