जल कलश यात्रा से होगी वार्षिक उत्सव की शुरुआत।

RAKESH SONI

जल कलश यात्रा से होगी वार्षिक उत्सव की शुरुआत।

11 दिसंबर को प्रातः 9:30 बजे से होगा मोतियाबिंद परीक्षण

सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन 10 दिसंबर को भव्य जल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें गायत्री परिवार कार्यकर्ताओं के अलावा सारणी नगर के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए परिजन धर्म प्रेमी गण भाग लेंगे. जल कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञा पीठ सारणी से दोपहर 1:00 पश्चात निकलकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस गायत्री प्रज्ञा पीठ पहुंचेगी जहां शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ जल कलश यात्रा का समापन होगा 11दिसंबर को प्रातः 9:30 बजे निशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का भी आयोजन है और सायं 7:00 बजे तात्कालिक उद्बोधन 12 दिसंबर को प्रज्ञा गीत भजन तथा रामायण चौपाइयों की अंताक्षरी प्रतियोगिता 13से 15 दिसंबर तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के संरक्षक सी एम बेले मुख्य प्रबंधक श्री गुलाबराव पांसे सहायक प्रबंधक श्री मदन सिंह रघुवंशी कोषाध्यक्ष श्री प्रशांत पांसे ट्रस्टी श्री रामराव सरकार, श्रीमती मीरा गावंडे राधा चिल्हाटे, वंदना ठाकरे , कांति गुलवासे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना संबंधी शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भागीदारी कर आयोजन का लाभ प्राप्त करें.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!