जन सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन में लगातार नए सोपान गढ़ती नगर पालिका सारनी ने पाया प्रथम स्थान

RAKESH SONI

जन सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन में लगातार नए सोपान गढ़ती नगर पालिका सारनी ने पाया प्रथम स्थान

नगर पालिका सारनी को स्वच्छता सर्वेक्षण में फिर अव्व्ल, ओडीएफ प्लस-प्लस मिला स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर अंक पाकर प्रथम स्थान पाने के करीब नपा सारनी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीएमओ ने दी पूरी टीम को बधाई।

सारनी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका परिषद सारनी फिर से अव्व्ल आई है। स्वच्छता सवेक्षण के तहत ओडीएफ प्लस-प्लस शासन द्वारा घोषित किया गया है। नगर पालका की पूरी टीम ने ओडीएफ प्लस-प्लस के लिए सतत मेहनत की है। इससे पहले भी नगर पालिका सारनी ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में दूसरा और नर्मदापुरम संभाग में प्रथम स्थान पाया था। अब ओडीएफ प्लस-प्लस नगर पालिका परिषद सारनी की दूसरी बड़ी उपलब्धि है।

नगर पालिका परिषद सारनी को शासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत ओडीएफ प्लस-प्लस घोषित किया है। इससे नगर पालिका सारनी स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त होगा। ओडीएफ प्लस-प्लस सर्वेक्षण में निकाय से टीम लीडर एवं नोडल अधिकारी श्री केके भावसार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देशन में नगरपालिका टीम द्वारा फील्ड एवं ग्राउंड लेवल पर सतत कार्य किया गया। नोडल अधिकारी श्री केके भावसार और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान समय-समय पर आदेश प्रसारित कर निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस में पास करने हेतु अग्रसर किया। निकाय के मैदानी कर्मचारियों, सुपरवाइजर को उनकी मेहनत और लगन के कारण नगर पालिका सारनी ने ओडीएफ प्लस-प्लस का यह मुकाम हासिल कर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अग्रणी रहने के लिए एक बड़ा माइल स्टोन पार कर लिया है। टीम लीडर एवं नोडल अधिकारी श्री भावासार ने बताया मैदानी कर्मचारियों, सुपरवाइजरों को उनके प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा। ताकि नगर पालिका परिषद सारनी सदैव प्रदेश में एवं निकायों में अच्छे स्थान प्राप्त कर सकें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती ने कहा िक आम जनता के प्रयासों से ही निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस प्राप्त हुआ है। इससे नगर पालिका परिषद सारनी जिले व प्रदेश में बेहतर अंकों के साथ अच्छा स्थान प्राप्त करेगी। अध्यक्ष आशा भारती एवं उपाध्यक्ष श्री भीम बहादुर थापा ने आम जनता का इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा जनता से लगातार ऐसा सहयोग मिलेगा तो निश्चत ही नपा स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी रहेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सहयोग इस स्वच्छता अभियान में मिलता रहेगा। नेता प्रतिपक्ष श्री संजय अग्रवाल ने कहा नगर को स्वच्छता में अव्व्ल लाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

श्री भावसार ने बताया नगर पालिका परिषद सारनी की टीम अधिकारियों के निर्देशन में बेहतर कार्य कर रही है। परिणामस्वरूप नपा को ओडीएफ प्लस-प्लस मिला है। इस अभियान को सतत जारी रखा गया है। इसके अलावा मॉनीटरिंग के लिए अलग टीम तैनात की गई है। इससे फील्ड में बेहतर कार्य हो रहा है। नगर के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वेस्टर्न कोल फील्ड्स, मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा स्वच्छता के प्रति प्रत्येक नागरिक यदि अपनी जिम्मेदारी समझ लें तो नंबर वन का खिताब मिलना आसान कार्य हो जाएगा। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। इधर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने कहा कि नगर पालिका के स्वच्छता मित्र, सुपरवाइजर की पूरी टीम सतत कार्य कर रही है। आम जनता यदि इसमें भरपूर सहयोग करें, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर नपा के कचरा वाहन को दें। अपने आस-पास स्वच्छता रखें तो नपा स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बन जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!