जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।

सारनी। जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने मंगलवार को ग्राम छतरपुर में जंगल सत्याग्रह के नायक सरदार गंजन सिंह के सुपुत्र नन्दर सिंह एवं ग्राम महेन्द्रबाड़ी में सरदार विष्णु सिंह के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे,अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सीताराम चढोकर, डॉ महेंद्र सिंह चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मोहन मोरे सहित कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने नायाब तहसीलदार वीरेंद्र उइके से नन्दर सिंह के मकान की मरम्मत प्रशासन द्वारा कराए जाने के लिए कहा। श्री शुक्ला ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में जनजातीय समाज की प्रमुखः भूमिका रही है। जनजातीय सेनानियों के परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। इस अवसर पर श्री शुक्ला सहित सभी भाजपा नेताओं ने ग्राम डुलारा पहुंचकर जनसंघ के पूर्व विधायक माडू सिंह के परिजनों से मुलाकात की एवं उनकी कुशल क्षेम पूछी।