गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति मूलताई जिले के संयोजक बने लक्ष्मी कांत पांडे।

सारणी। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत मंत्री आदरणीय देवेंद्र सेंगर की अनुशंसा पर श्री लक्ष्मी कांत पांडे जी को मुलताई जिला संयोजक की नव नियुक्ति पर समिति के सभी सदस्यों एवं साधु-संतों ने शुभकामनाएं प्रेषित की। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वधान में भारतीय संस्कृति का संरक्षण, ग्राम संरक्षण, प्रकृति का संरक्षण, गौ पालन संवर्धन हेतु गौ माता की रक्षा, एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं श्री लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया कि उनके पास विश्व हिंदू परिषद जिला मुलताई से जिला सह मंत्री का दायित्व एवं बेतूल जिले से युवा मोर्चा ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष का दायित्व को वह निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के मुलताई जिले से जिला संयोजक का बड़ा दायित्व उनके लिए बड़ी उपलब्धि एवं सम्मान का दायित्व है। जिसे वह युवा शक्ति को जोड़कर पूरी शक्ति के साथ कार्य पूर्ण करेंगे जिसमें प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा ,भारतीय संस्कृति का संरक्षण, ग्राम संरक्षण, आदि कार्यों को वह पूरी निष्ठा एवं लगन से करेंगे। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांत मंत्री देवेंद्र सेंगर जी ने बताया कि लक्ष्मी कांत पांडे जी को जिला संयोजक का दायित्व उनके पूर्व में किए हुए कार्यों को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। पूर्व में जब कोरोना जैसी महामारी ने जिले में अपना विनाशकारी रूप दिखाया था तब लक्ष्मी कांत पांडे जी ने लोगों के घरों तक राहत सामग्री, सैनिटाइजर, हैंड वॉश जैसे खाद्य पदार्थों एवं लोगों की सुरक्षा का इंतजाम किया एवं कोरोना काल में सारणी क्षेत्र एवं ग्रामों में 500 वृक्ष लगाने का संकल्प पूर्ण किया था।
समिति के सभी सदस्यों ने लक्ष्मी कांत पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।