गायत्री प्रज्ञा पीठ में मनाई जन्माष्टमी

RAKESH SONI

गायत्री प्रज्ञा पीठ में मनाई जन्माष्टमी

 

सारणी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में जन्माष्टमी का पावन पर्व प्रति वर्ष अनुसार उत्साह पूर्वक मनाया गया. आयोजन में कुमारी अनन्या सराटकर, शौर्य सराटकर, अनव्य सराटकर ने कृष्ण, बलदाऊ एवं राधा की वेशभूषा में नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया संगीत टोली के श्री सुरेंद्र सोनी, नकुल बारस्कर, वासुदेव साकरे, अरविंद वर्मा, कृष्णा सोनी ने भगवान कृष्ण भक्ति गीत संगीत से सभी को भावविभोर कर दिया
इस मौके पर दीप यज्ञ के माध्यम से प्रज्ञा पीठ की वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा सावनेर का जन्म दिवस मनाया गया तथा सभी ने उन्हें पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम में गायत्री परिवार ट्रस्ट सारणी के सदस्यों के साथ सभी सक्रिय कार्यकर्ता भाई-बहन मौजूद थे.

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!