गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री इंदरसिंह परमार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज। 

RAKESH SONI

गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री श्री इंदरसिंह परमार फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज। 

बैतुल। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड मे आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मे जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदरसिंह परमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के लिये राज्य शासन द्वारा तय की गई रूप रेखा अनुसार परेड का आयोजन सिर्फ जिला मुख्यालय पर ही होगा। कोविड-19 के मद्देनजर परेड में एनएसएस, स्काउट-गाईड एवं शौर्यादल आदि भाग नहीं लेंगे। गत वर्षानुसार झांकियाँ निकाली जाएगी। शिक्षण संस्थाओं में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चे शामिल नहीं होंगे।
जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत कार्यालयों में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रगान होगा। ऐसे जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत जहाँ प्रशासकीय समिति के प्रधान उपलब्ध नहीं होने की दशा में कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष (जहाँ निर्वाचित और अध्यक्ष कार्यरत है) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। शेष नगरीय निकायों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रत्येक स्तर पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये हैं।
कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने और कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी आदि का विशेष ध्यान रखने के साथ नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के संबंध में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!