कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया
बैतूल। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने 6 जुलाई को कृषि विज्ञान केन्द्र की विभिन्न इकाइयों का सूक्ष्म निरीक्षण किया एवं वैज्ञानिकों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। श्री बैंस ने सोयाबीन की मेढऩाली पद्धति से किसानों को होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। तदोपरान्त मक्का एवं अरहर के अखिल भारतीय प्रजाति परीक्षण प्रयोग के बारे में सूक्ष्मता से जाना और सोयाबीन एवं धान फसलों की उन्नत किस्मों एवं तकनीकों की जानकारी वैज्ञानिकों से प्राप्त कीं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र पर उपलब्ध विभिन्न जैविक उत्पादों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कृषि अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध पर बकरी पालन ईकाई की विस्तृत जानकारी लेते हुए जिले में इस नस्ल का व्यापक प्रचार प्रसार करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
इस दौरान केंद्र प्रमुख डॉ. व्हीके वर्मा ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. मेघा दुबे, डॉ. संजय जैन, इंजी. कुमार सोनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।