ओम जयसवाल ने अपने दादा स्वर्गीय राम चरण जयसवाल की याद में लगाया नीम का पौधा

RAKESH SONI

ओम जयसवाल ने अपने दादा स्वर्गीय राम चरण जयसवाल की याद में लगाया नीम का पौधा

सारणी:- के युवा ओम जैसवाल जी ने अपने दादा स्वर्गीय रामचरण जैसवाल जी की याद में “एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम” अभियान के तहत लगाया नीम का पौधा, ली देखभाल की शपथ, युवाओ में इस अभियान को लेकर अच्छा खासा उत्साह दिखने को मिल रहा है

मुलताई विधायक सुखदेव पांसे जी और जिला उपाध्यक्ष तिरुपति एरुलु जी और इस अभियान के प्रमुख युवा नेता हितेश निरापुरे द्वारा चलाए जा रहे *एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम* अभियान की सबसे अच्छी बात यह है कि सिर्फ पौधे नहीं लगाए जा रहे बल्कि उनकी देखभाल की शपथ भी ली जा रही है।

यह अभियान निरंतर आगे बढ़ते जा रहा है ।

इस अभियान के प्रमुख हितेश निरापुरे द्वारा बताया गया कि सारणी के हरित सैनिक तनिश बड़ाई के द्वारा आज एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान के तहत ओम जैसवाल जी ने अपने दादा स्वर्गीय रामचरण जैसवाल जी की यादों को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनकी याद में नीम के पौधे का रोपण किया और इस पौधे के देखभाल की शपथ भी ली।

एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान से जुड़कर हरित सैनिक बनने एवम् रोपण हेतु ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे निशुल्क प्राप्त करने के लिए इस मुहिम के प्लांटेशन पार्टनर – माय पर्सनल माली के श्री हितेश निरापुरे से मो न. +917999572090 पर संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!