आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने अपनी बेटी का कराया सरकारी स्कूल में 5 वर्ष पूर्ण होने पर कक्षा पहली में दाखिला सरकारी स्कूलों के अस्तित्व को बचाने में की एक छोटी सी शुरुवात।

RAKESH SONI

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने अपनी बेटी का कराया सरकारी स्कूल में 5 वर्ष पूर्ण होने पर कक्षा पहली में दाखिला सरकारी स्कूलों के अस्तित्व को बचाने में की एक छोटी सी शुरुवात।

 

 

बैतूल। भारत देश और आम आदमी पार्टी के एक सच्चे और ज़िम्मेदार सिपाही और एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आज जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने अपना राष्ट्र धर्म निभाया जैसा की उन्होंने पूर्व में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी थी आज उसे पूरा किया और उनकी प्यारी लाडो बेटी हंसिका सोनी (ख्याति सोनी) के 5 साल पूर्ण होने पर सरकारी शिक्षा के नियम अनुसार कक्षा पहली में प्रेम नगर पाथाखेड़ा के सरकारी स्कूल में दाखिला कराया और आज बेटी को स्वयं ने स्कूल ले जाकर छोड़ा और कहां की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

 

उन्होंने बताया की वीआईपी कल्चर और झूठे स्टेट्स की होड़ में हम बहुत से निम्न वर्ग के बच्चों का कहीं भविष्य तो बर्बाद नहीं कर रहे हैं निजी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देकर सरकारी स्कूलों के प्रति अरविंद केजरीवाल जी के विचारों को अपने क्षेत्र में भी उसे साकार करने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार और निजी व सरकारी स्कूलों के प्रति जो अभिभावकों के एक मन में भ्रांति पैदा हो रही हैं झूठे स्टेट्स को लेकर उसे दूर करना चाहिए हर अभिभावक को इसके के लिए जागरूक होना चाहिए आज उन्होंने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल के प्रति उसकी जरूरत क्यों हैं उसे बताया सरकारी स्कूल का महत्व समझाकर उसे आज उसके स्कूल में कक्षा पहली में भेजा उन्होंने कहा कि क्या आप नहीं चाहते हमारे सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार हो और सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या का घटते स्तर को बचाने के लिए एक कदम आप भी बढ़ाने सरकारी स्कूलों के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि हर वर्ग के बच्चों को शिक्षा मिलनी चाहिए तो हम सभी को एक पहल तो करनी ही होगी और झूठी वीआईपी संस्कृति का मुखौटा उतारना होगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!