अवैध रूप से कोयला परिवहन एवं अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा डंपर एवं ट्रैक्टर को पकड़ा
सारणी:- अवैध रूप से कोयला एवं लकड़ी परिवहन करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सारनी अमित साहू ने बताया की , परिक्षेत्र सहायक पाथाखेडा श्री हवसुलाल उड़के, बीटगार्ड शोभापुर श्री रवि कुमार पवांर द्वारा घोडाडोंगरी से बरेठा मार्ग पर डम्पर वाहन क्रमांक CG-13 L 7672 में अवैध रूप से कोयला भरकर परिवहन किया जा रहा था। वैध दस्तावेज नही होने पर वाहन को वन विश्राम गृह सारनी लाकर अपनी अभिरक्षा में रखा गया। वाहन चालक बीरेलाल वल्द गन्नू उड़के साकिन आमढाना थाना रानीपुर से पूछताछ जारी है। एवं रात के अंधेरे में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी ले जाते वन परीक्षेत्र अधिकारी ने पकड़ा
मुखबिर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सारनी
श्री अमित साहू, बीटगार्ड सारनी श्री मोहन राय, बीटगार्ड पश्चिम लोनिया श्री सुनील बट्टी
खापा गये। खापा से शक्तिगढ मार्ग वन परीक्षेत्र अधिकारी अमित साहू ने बताया कि वनक्षेत्र में रात्रि में लगभग 10:21 PM पर वाहन फार्म
ट्रेक 35 ट्रेक्टर मय ट्राली वाहन क्रमांक MP 48 M 1788 रंग नीला जिसमें आलपाल जलाऊ
02 फड़ी भरी हुई थी। जिसे कैलाश वल्द बब्बू यादव साकिन खापा द्वारा अवैध रूप से
परिवहन किया जा रहा था। जिसे जप्त कर खापा नाके पर लाया गया। अपराधी कैलाश
वल्द बब्बू यादव साकिन खापा पर वन अपराध प्रकरण कायम कर पूछताछ की जा रही है।