अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राम मंदिर प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फलों का वितरण कर जयंती मनाई।
सारणी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारनी ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी युवाओ के प्रेरणाश्रोत अजस्वी वक्ता महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 159वीं जयंती के शुभअवसर पर राम मंदिर प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प माला अर्पण कर एवं वार्ड नंबर 04 में स्थित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों को फलों का वितरण कर सारनी में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई।

विवेकानंद जी की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारनी के नगर मंत्री मोनू सराठे के नेतृत्व में मनाई गई नगर मीडिया प्रमुख कुलदीप साहु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक आदर्श है इस अवसर पर नगर मंत्री मोनू सराठे, नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, नगर मीडिया प्रमुख कुलदीप साहु, पुर्व नगर अध्यक्ष भानू साहु, नगर उपाध्यक्ष सागर जामदाडे, पुर्व नगर मंत्री आशीष वर्मा, सौरभ राजपूत, चेतन चौरे, संतोषी रानाडे,यश देशमुख, दीपक अहाके,अखंलेश यादव, मयूर वानखेड़े,सोनू उइके,वीरेंद्र मलैया,फसीज मलीक एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।