सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समिति ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये ।

RAKESH SONI

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समिति ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये ।

सारनी। स्व- सुरक्षा निधि समिति सारनी के सचिव अंबादास सूने ने बताया कि समिति द्वारा सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता कार्यालय के काॅन्फ्रेंस हाल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किये । कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अभियंता सरज चौहान , राजीव श्रीवास्तव अतिरिक्त मुख्य अभियंता , के के बैरागी अधीक्षण अभियंता मुख्यालय ने दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती का पूजन किया । समिति के सचिव अंबादास सूने ने अतिथियों का स्वागत कर , सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से सेवानिवृत्त कर्मचारीयो का पुष्पगुचछ से स्वागत किया । सामाजिक दूरी बनाते हुए समिति के सचिव अंबादास सूने ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी । सुरेश नावलेकर कार्यालय सहायक श्रेणी 2 , जो की अतिरिक्त मुख्य अभियंता एक से सेवानिवृत्त हुए है । श्री नावलेकर ने स्व सुरक्षा निधी समिति के पवित्र उद्देश्य से प्रभावित होकर समिति द्वारा देय सहयोग राशि पुनः समिति को वापस देते हुए अतिरिक्त पांच हजार एक रूपये ओर दिये । इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारी अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन चार से अशोक कुमार चोकीकर मलूक चंद पवार , बाबू लाल मालवीय , अधीक्षण अभियंता सेवाएं दो से श्याम राव धोटे, कमल किशोर मालाकार , बसंत कुमार सोनी रामप्रसाद पवार , मुख्य अभियंता कार्यलय से संजय जावले , सुरेश बाल्मिक , वामन राव गावंडे अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन 3 से , भंडार दो से सैयद साज़िद , गोविन्द राव अडलक , अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन दो से सदाराम पवार , देवराव देशमुख , मुख्य अभियंता कार्यालय से सुरेश बाल्मिक , संजय जावले , संजय जेम्स को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये । श्री जेम्स जो अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण एवं उपकरण तीन से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने बाद पुनः समिति को अनुदान स्वरूप रूपये 6600/- वापस देने की स्वीकृति प्रदान की है । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अभियंता सरज चौहान , राजीव श्रीवास्तव , के के बैरागी ने सेवानिवृत्त कर्मचारीयो को स्मृति चिन्ह प्रदान किये । श्री चौहान ने सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारीयो के सुखद भविष्य की कामना की । इस अवसर पर समिति के सहयोगी सुरेश खवसे , लखन यादव का भी सहयोग मिला । इस कार्यक्रम का संचालन गोपाल राम अरोरा ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!