श्री मठारदेव बाबा मेले के आयोजन को लेकर बैठक

RAKESH SONI

श्री मठारदेव बाबा मेले के आयोजन को लेकर बैठक

कोविड प्रोटोकॉल के साथ सीमित रूप में हो सकेंगे भंडारे, दोनों वैक्सीन लेने वाले दुकानदारों ही लगा सकेंगे दुकानें

सारनी:- एसडीएम ने ली विभागों की बैठक, 12 से 22 जनवरी तक प्रस्तावित है श्री मठारदेव बाबा का मेला, गाइड लाइन बदलती है तो तत्काल बंद हो जाएंगे कार्यक्रम।_

सारनी। श्री मठारदेव बाबा का मेला आगामी 12 से 22 जनवरी तक प्रस्तावित है। शनिवार 25 दिसंबर को नगर पालिका सभाकक्ष में मेला आयोजन को लेकर विभागों, मेला समिति व भंडारा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम अनिल सोनी ने समिति के सदस्यों से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भंडारा नहीं करने का आग्रह किया। यदि बेहद जरूरी है तो कोविड प्रोटोकॉल के साथ सीमित रूप में भंडारे जा सकता है। मगर कड़ाई से पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कोविड को लेकर शासन स्तर से गाइड लाइन में कोई परिवर्तन होता है तो मेले से संबंधित कार्यक्रम स्वतः ही निरस्त माने जाएंगे।
नगर पालिका सभाकक्ष में शनिवार25 दिसंबर को दोपहर 2.30 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती, एसडीएम अनिल सोनी, तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कविता कोरी, प्रभारी थाना प्रभारी फतेबहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक हुई। पिछले साल की गई व्यवस्थाओं की जानकारी विनायक बागड़े ने प्रदान की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वय के कारण मेला सफलता से संचालित किया जाता है। प्रोसिडिंग के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेश्राम ने जानकारी दी कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले दुकानदारों को ही प्लाट का आवंटन किया जाएगा। प्लाटों की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। नगर पालिका यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, टेंट, लाइटिंग, मेला व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों के लिए भोजन, सफाई, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करेगी। एसडीएम श्री सोनी ने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का हर हाल में मेले के दौरान पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए पुलिस, नपा का अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहे। जितना हो सकें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएं । मेला हर हाल में रात 10 बजे बंद हो जाएं। नाइट कर्फ्यू रात 11 से सुबह 5 बजे तक का पूरा पालन किया जाएं। एसडीएम ने कहा पॉवर जनरेटिंग कंपनी से एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएं। डब्ल्यूसीएल, वन विभाग, पावर जनरेटिंग कंपनी सुरक्षा अमला प्रदान करेंगे। राजस्व विभाग से तहसीलदार लगातार नजर रखेंगे। आरआई, पटवारी व कोटवारों की ड्यूटी यहां रहेगी। एंटी रैबिज इंजेक्शन रखा जाएं सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां सिंगल यूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध है । उपयोग पर 500 रूपये का जुर्माना किया जाएगा। मेले में श्री मठारदेव बाबा मेला समिति श्रद्धालुओं को मास्क व सेनेटाइजर का वितरण करेगी। बैठक में सफाई, पेयजल, चिकित्सा, एनाउसमेंट, यातायात, सुरक्षा, भोजन, झूले, मंदिर दान पेटियों में डबल लॉक सिस्टम, भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर पार्षद संदीप झपाटे, वन विभाग से आरपी कुमरे, मोहन राय, डब्ल्यूसीएल से जीवन सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कविता कोरी, प्रकाश माकोड़े, महिला बाल विकास से रश्मि अकोदिया, शासकीय महाविद्यालय से डॉ. प्रमिला वाधवा, व्यापारी संघ से अरविंद सोनी, भंडारा समिति से श्याम सुंदर ओझा, श्याम मदान, अनिल शर्मा, रूपेंद्र चौहान, मेला समिति से ओएस राजपूत, डीके गौतम, आरपी द्विवेदी, अमरीश सिंह रघुवंशी, प्रवीण सोनी, मनोज डोंगरे, राहुल कापसे, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल, हितेश शाक्य समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!