विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया सुपर मार्केट व हवाई पट्टी क्षेत्र में विद्युत विस्तारीकरण का लोकार्पण, कई कार्यों के भूमिपूजन भी किये।

RAKESH SONI

विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने किया सुपर मार्केट व हवाई पट्टी क्षेत्र में विद्युत विस्तारीकरण का लोकार्पण, कई कार्यों के भूमिपूजन भी किये।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार 3 दिसंबर 2021 को आमला-सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक डॉ. पड़ाग्रे ने इस मौके पर शोभापुर कॉलोनी के सुपर मार्केट, वार्ड 36 हवाई पट्टी एरिया में किए गए विद्युत विस्तारीकरण कार्यों का लोकर्पण किया। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, भाजपा के जिला मंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम पार्षदगणों व अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका क्षेत्र वार्ड 36 में हवाई पट्टी व इससे सटे हिस्सों में बिजली की समस्या थी। पार्षद व आम लोगों की मांग पर यहां विद्युत विस्तारीकरण की योजना तैयार कर कॉलोनी में बिजली पहुंचाई गई। शुक्रवार 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे विधायक डॉ. पंडाग्रे व अतिथियों ने इसका लोकार्पण किया। इसी तरह वार्ड 34 व 35 के बीच सुपर मार्केट शोभापुर कॉलोनी में विद्युत विस्तारीकरण कार्यों का भी उन्होंने लोकार्पण किया। इससे इन क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या दूर हो गई। विधायक व अतिथियों में वार्ड 35 में बीना रघुनाथ कॉलोनी में आरसीसी नाली निर्माण कार्य, वार्ड 30 टट्टा कॉलोनी से लिंक रोड तक नाला निर्माण, वार्ड 12 में मिश्रा साइकिल स्टोर से गायत्री मंदिर होते हुए दुबे के मकान तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, वार्ड 11 में पाल समाज के सांस्कृतिक मंच का निर्माण एवं वार्ड 5 में विभिन्न स्थलों पर सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में पार्षद रामवती जाट, सुनंदा पाटिल, रेवाशंकर मगरदे, अजय साकरे, नेहरू बेले, मनोज वागदे, शांति पाल, लता जगदीश पवार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, व्यापारी संघ अध्यक्ष अरविंद सोनी, रवि सोनी, सोमनाथ पाल, गायत्री मंदिर ट्रस्ट से गुलाबराव पांसे, प्रकाश शिवहरे, जीड़ी कवडकर राकेश सोनी, पार्षद संतोष देशमुख, किशोर बरदे, प्रकाश डेहरिया, प्रवीण सोनी,राहुल कापसे, मुकेश यादव,राहुल वर्मा,सुनील पाटिल, समेत अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रमों का संचालन स्वच्छता निरीक्षक के.के. भावसार ने किया। सभी स्थानों पर काफी संख्या में वार्डवासी, गणमान्य नागरिक नपा के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!