रेड रोज शोभापूर ने आर टी एच पथाखेड़ा और किगं सुटर पाथाखेड़ा को हराकर सेमीफायनल मे पहुंची
विधायक ग्राउण्ड पहुचकर खिलाडियो का हौसला अफजाई की

सारणी। कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के उन्नीस वे दिन तीन मैच खेले गये। पहला रेड रोज शोभापुर एवं किंग शूटर पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। रेड रोज शोभापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी रेड रोज शोभापुर ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग शूटर पाथाखेड़ा ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई और यह मैच 21 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच निश्चल जिन्होंने बल्लेबाजी में 10 रन एवं गेंदबाजी में 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।आज के दिन का दूसरा मैच आरटीएच पाथारवेडा और कोटेक्ना पाथाखेड़ा के बीच खेला गया। कोटेक्ना पाथाखेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 12 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 77 रन बनाए और 78 रनो का लक्ष्य आरटीएच पाथाखेडा के सामने रखा लक्ष्य का पिछा करने उतरी आरटीएच ने नौवें ओवर मे 4 विकेट खोकर 6 विकेट से यह मैच जीता लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच शब्बीर जिन्होंने बल्ले से 18 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। आज के दिन का तीसरा मैच आरटीएच पाथाखेडा और रेड रोज शोभापुर के बीच खेला गया आरटीएच पाथाखेडा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने रेड रोज शोभापुर ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 108 रन बनाएं एवं 109 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटीएच पाथाखेडा ने निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई और यह मैंच 6 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच नवीन नागले जिन्होंने 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। मैच के मुख्य अतिथि आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, न.पा उपाध्यक्ष भिम बहादूर थापा ओमप्रकाश सिह रामजन्म सिंह रंजीत सिंह नन्हे सिह सुधा चंद्रा जीपी सिंह प्रमोद कुमार सिंह उसमान सिद्धकी दयानंद सिह योगेश बर्डे लक्ष्मन साहू प्रकाश डेहरीया अमित अग्रवाल अजय प्रजापति खुशीलाल पवार किशोर डेहरिया,प्रकाश शिवहरे, बंटी पंडाग्रे राजा गोहे सुभाष सिंह संजीत चौधरी राजा पण्डाग्रे हसीन हैदर रोहन रघुवंशी ललित रघुवंशी सागर गणेश मस्की शुभम जैन चांद अंसारी रोहित अग्रवाल अंकित सिंह सुनील पाटिल उपस्थित थे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements