बाकुड़ के संजय वागद्रे कोरोना को मात देकर पहुंचे घर
बैतूल:- जिले के विकासखण्ड आठनेर के ग्राम बाकुड़ निवासी 35 वर्षीय श्री संजय पिता श्री देवदास वागद्रे को बुखार, खांसी एवं सांस लेने में तकलीफ होने पर कोविड केयर सेंटर आठनेर में 24 अप्रैल 2021 को भर्ती किया गया। भर्ती के समय इनका एसपीओटू 70 था। कोविड केयर सेंटर में इनका तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। रविवार 02 मई को श्री संजय वागद्रे का बुखार सामान्य एवं ऑक्सीजन स्तर 96 आ गया। नौ दिनों तक उपचार एवं देखरेख के उपरान्त कोविड केयर सेंटर आठनेर से इन्हें डिस्चार्ज किया गया। संजय द्वारा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि माहौर, कोविड केयर सेंटर प्रभारी डॉ. सुमित पटैया एवं समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया गया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements