पाथाखेड़ा सारनी में बढ़ रहीं चोरी पर लगाम लगायें पुलिस प्रशासन – भगवान जावरे
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया ।
सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान जावरे ने ज्ञापन सौंपते हुयें कहां की दिनांक 14/08/2021 को रात को बगडोना नगर की नौ दूकानों के ताले तोड़कर चोरो ने लाखों का सामान चोरी कर ले गयें,वहीं रेस्कू कालोनी बगडोना मा.क्वा.2810 से सोने के जवरो की चोरी की गई,आयें दिन क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रहीं हैं । जिससे नागरिकों में भय व्याप्त हैं,और जान माल की सुरक्षा का डर बना हुआ हैं जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही हैं ।
इस संदर्भ में सारनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मांग करती हैं की बगडोना नगर में हुई चोरी का शीघ्र पकड़ने की कोशिश की जायें,साथ ही ब्लॉक कांग्रेस मांग करती हैं की बगडोना शहर में पुलिस सहायता केन्द्र खोला जायें एवं पुलिस की गस्त निरंतर सघन किया जाये,एवं संदिग्ध लोंगो की जांच की जाए ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान जावरे ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुयें कहां की अगर एक सप्ताह के अंदर चोर नहीं पकड़ा जाते तो जिले स्तर पर उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस कार्यक्रम में – भूषण कांति,विजय उपराले,लक्ष्मी गोहे,अनीता बेलवंशी,राजेश डोईफोडे,वजीर अंसारी,मनोज पंडित,राजू माने, आलोक राय,राफे बख्श,माया नंदू वर्मा,नईम खान,मुस्ताक कादरी,फैयाज अंसारी,सागर पाटिल,प्रकाश ठाकुर,हेमराज बेलवंशी,चंदू यादव,नयाब खान,देवमन डेहेरिया,गणेश सोनी,रोशनी तांयवाड़े,उर्मिला डोगंरे ।