निःशुल्क विधिक शिक्षा की मुहिम सराहनीय पहल – कमलनाथ निशुल्क विधिक शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान द्वितीय वर्ष गांठ कार्यक्रम हुआ संपन्न

RAKESH SONI

निःशुल्क विधिक शिक्षा की मुहिम सराहनीय पहल – कमलनाथ

निशुल्क विधिक शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान द्वितीय वर्ष गांठ कार्यक्रम हुआ संपन्न


सारनी। निशुल्क विधिक शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान का द्वितीय वर्ष गांठ कार्यक्रम भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधि विभाग एवं जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा शामिल हुए। जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्य के विद्यार्थी व अधिवक्ता निशुल्क विधिक शिक्षा मार्गदर्शन संस्थान भोपाल के द्वारा आयोजित द्वितीय वर्ष गांठ मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशुल्क विधिक शिक्षा संस्थान के संचालक कुशल कौशल डेहरिया ने कहा कि इस संस्था को प्रारंभ करने उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों एवं अधिवक्ताओं को परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि जब 2 वर्ष पूर्व इस संस्था को प्रारंभ किया गया था तब से लेकर अब तक मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तराखंड दिल्ली बिहार हिमाचल प्रदेश त्रिपुरा झारखंड पंजाब-हरियाणा महाराष्ट्र राज्य के विधि के विद्यार्थी व अधिवक्ता इस संस्था के माध्यम से लाभ प्राप्त कर रहे हैं मात्र 2 वर्ष में किसी संस्था का इतना विस्तार होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। कहते हैं ना कि जब कोई काम अच्छी नहीं अच्छे किया जाए तो वहां अच्छा तो होता ही है साथ में उसका स्वरूप भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का मूल्य उद्देश्य निशुल्क शिक्षा देकर सिविल जज सहायक लोक अभियोजक ए डी पी ओ एवं डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर डी एल ओ अपर सेशन जज एडी जे की तैयारी कर आना है एवं गरीब जन समुदाय को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना व कानूनी संबंधित जन जागरूकता अभियान से जोड़ना है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!