नगर पालिका की लोक अदालत में 35 प्रकरणों का निपटारा, 2.26 लाख वसूली

RAKESH SONI

नगर पालिका की लोक अदालत में 35 प्रकरणों का निपटारा, 2.26 लाख वसूली


सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शनिवार 11 दिसंबर 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

नगर पालिका में नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देश में किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई लोक अदालत शाम 4 बजे तक चली। इसमें 35 प्रकरणों का निपटारा किया गया। वहीं कर के रूप में 2.26 लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। जिसमें संम्पत्ति कर औऱ जलकर के प्रकरण रखे गए। लोक अदालत में सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, हितेश शाक्य, गुरुदेव हाथिया, जसवंत, अनुराग सहगल, नसीम, शिवम डेहरिया, उमेश परते आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!