कोविड महामारी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में स्थिति में काफी सुधार:-भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने जिला कलेक्टर से किया आग्रह।
नपा सारणी क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रशासन द्वारा तय मापदंडों के अनुसार खोलने की अनुमति प्रदान करें
सारणी:-प्रशासन की सजगता एवम जनता की जागरुकता, सहयोग के परिणामस्वरूप जिले में कोविड महामारी अब नियंत्रण में प्रतीत हो रही है,विगत दिनों से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में स्थिति में काफी सुधार आया है। किंतु अभी भी नगर पालिका सारणी क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति नहीं है जिससे व्यापारिक वर्ग परेशान है और व्यापारियों का कहना है कि इस स्थिति में हम कोविड-महामारी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी दुकान खोल सकते हैं। के मद्देनजर भाजपा मंडल अध्यक्ष सारनी नागेंद्र निगम ने जिला कलेक्टर बैतुल व आपदा प्रबंधन समुह से आग्रह किया है की सारनी नगरपालिका क्षेत्र में स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रशासन द्वारा तय मापदंडों के तहत प्रदान की जानी चाहिए।