भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रारंभ, एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण विजय भवन में संपन्न हुआ
बैतूल। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की विभीषिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी संभावित लहर के दौरान चिकित्सा सुविधा तथा अन्य राहत जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में किया गया।

कार्यक्रम में आमला विधायक डॉ.योगेश पण्डाग्रे ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हेमन्त खण्डेलवाल, जिलाध्यक्षक श्री बबला शुक्ल, अभियान के जिला प्रभारी एवं सिवनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सुजीत जैन ने संबोधित किया। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक श्री आनंद प्रजापति संयोजक दल के डॉ.कैलाश वर्मा, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, महिला नेत्री श्रीमती रश्मि साहू, सहित चुने हुए भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिले के ख्यातनाम चिकित्सक डॉ.ए.के.पाण्डे का शासकीय सेवा से निवृत्ति पश्चात सम्मान भी किया गया तथा विधायक डॉ. योगेश पण्डाग्रे तथा श्री हेमन्त खण्डेलवाल ने जिला चिकित्सालय बैतूल में पदस्थी के दौरान डॉ. पाण्डे द्वारा सभी के प्रति समभाव रखते हुए की गई सेवा, सहृदयता तथा सौजन्यशीलता से संबंधित संस्मरण भी साझा किये।