किशोर मोहबे बने पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष

RAKESH SONI

किशोर मोहबे बने पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सारणी:- भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के किशोर महोबे को पुनः अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सारनी भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर उनका मंडल कार्यालय में जोरदार स्वागत किया । साथ ही मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने कहा कि पुनः सारणी मंडल के कार्यकर्ता को जिला एवं प्रदेश नेतृत्व ने बड़ा दायित्व सौंपा है इसके लिए मैं जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं किशोर महोबे जी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूती मिलेगी हम सब एक दूसरे का सहयोग देते हुए संगठन को आगे ले जाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर आज ही के दिन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सुनहरे 1 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने की खुशी में सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री कमलेश सिंह विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा मंडल के महामंत्री किशोर बरदे प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष कृष्णा साहू रेवा शंकर मगरदे शिबू सिंह मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे विनय मदने रमेश खवसे अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले महामंत्री प्रकाश डेहरिया योगेश बर्डे बिन्नी रॉय मुलेश रणित दिलीप झोड़ अमित राय मुकेश यादव राहुल कापसे राहुल बर्डे राहुल वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!