आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 1 और 3 में शराब की दुकान हटाने के लिए वार्डवासियों की बीच चलाएगी 22 फ़रवरी मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान।

RAKESH SONI

आम आदमी पार्टी वार्ड नंबर 1 और 3 में शराब की दुकान हटाने के लिए वार्डवासियों की बीच चलाएगी 22 फ़रवरी मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान।

सारनी:- सारणी क्षेत्र के आबादी वाले एरिया में जो वर्तमान समय में शासकीय शराब की ठेका दुकान संचालित की जा रही हैं उसे लेकर वार्ड नं 1 और वार्ड 3 की जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा हैं।

वार्ड 3 में भी कई वर्षों से शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा हैं जिससे वार्ड का वातावरण लगातार खराब हो रहा हैं महिलाओं को इससे काफी मानसिक परेशानी उक्त मार्ग से आवागमन के दौरान उठानी पड़ती हैं इस विषय पर कई वार्डवासियों की शिकायत की मांग पर आम आदमी पार्टी अब दोनों वार्डों में शासकीय शराब की दुकान के संचालन को आबादी वाले क्षेत्र से बाहर किए जाने को लेकर वार्डवासियों के बीच पार्टी के सदस्यों के माध्यम से वार्ड 1 और 3 में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और शराब के दुकान को उक्त वार्ड के आबादी वाले स्थल हटाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!