आम आदमी पार्टी का महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आज भी जारी रहा जनता के बीच।
सारणी। आज आम आदमी पार्टी के जिला यूथ विंग शिबू विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान युवा नेता रोशन धुर्वे,मुमताज खान के द्वारा वार्ड 17/18 में फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा स्टेडियम,ग्राम पंचायत सलैया के वार्ड क्रमांक 3 और वार्ड क्रमांक 4 मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ग्राम सलैया के इस हस्ताक्षर अभियान में जिला कार्यकारिणी सदस्य पप्पू साहू,युवा नेता शेख रमजान मंसूरी जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव सलाउद्दीन अंसारी,जिला कार्यकारिणी सदस्य शहनवाज अली,युवा नेता राजकुमार बड़ोदे,यशवंत खातरकर,सेवक यादव,लखन साहू जी के द्वारा वार्ड नंबर 36 में महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सभी स्थानों में जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।