आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आश्रित परिवार को दिया 60 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग

RAKESH SONI

आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा आश्रित परिवार को दिया 60 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग

सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के अधीक्षण अभियंता विद्युत परीक्षण एवं उपकरण तीन कार्यरत देवराव पवार संयत्र सहायक का आकस्मिक निधन विगत दिनों हुआ । रामफल संयत्र परिचारक जो अधीक्षण अभियंता प्रवर्तन दो मे कार्यरत रहे हैं । इनका आकस्मिक निधन डिनडोरी मे हुआ । स्व सुरक्षा निधि समिति सारनी द्वारा उनकी पत्नी संतराबाई को समिति द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में रुपये साठ हजार का चेक भुगतान पत्र कंपनी के आवास पर दिया । स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का मूल उद्देश्य नियमित सदस्यों के परिवार को आर्थिक सहायता देना है । कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारीयो को भी स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बनाया जा रहा है । समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त / स्वैच्छिक सेवा निवृत्त होते हैं , उन्हें भी सहयोग राशि के साथ ही स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है । वर्तमान में सेवा निवृत्त कर्मचारी अधिकारी समिति को अनुदान स्वरूप आर्थिक सहयोग कर रहे हैं । इस मौके पर धर्मेश मालवीय , अमित सल्लाम , हरिप्रसाद करछले उपस्थित थे ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Share This Article
error: Content is protected !!